बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Jan-2020 08:56 PM
DESK : नेशनल फेम सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कार हादसे में पुलिस की नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस केस दर्ज कर उन्हें दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी में है।
इसको भी पढ़ें डॉ. चयनिका की हत्या के आरोपी प्रेमी डॉ. मिर्जा को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों
गुरुग्राम के सदर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने सपना चौधरी को नोटिस दिया था लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब केस दर्ज किया गया है उन्हें फिर से उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। फॉर्च्यूनर गाड़ी सपना चौधरी के नाम से रजिस्टर्ड है। हादसे के संबंध में पुलिस उनसे पूछताछ कर ये जानना चाहती है कि गाड़ी कौन चला रहा था और दूसरा शख्स कौन था।
बता दें कि 25 दिसंबर देर रात को गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास गायिका सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर कार को किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई थी। इसमें सपना के बाल-बाल बचने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि सपना की फॉर्च्यूनर कार को कैंटर चालक ने टक्कर मारी थी। हादसे के वक्त कार में एक चालक व अन्य युवक था जिन्होंने हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी।
बता दें कि सिंगर और डांसर सपना चौधऱी इस हादसे के बाद बिहार की राजधानी पटना में एक न्यू ईय़र कार्यक्रम में शरीक होने वाली थी। पटनावासियों की सपना चौधरी के ठुमके का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन इस बीच हुए सड़क हादसे की वजह से आखिरी क्षणों में पटना आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।