ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

संसदीय समिति की बैठक से राहुल गांधी का वॉक आउट, CDS विपिन रावत के सामने लद्दाख का मुद्दा उठाना चाहते थे

16-Dec-2020 07:16 PM

DELHI : कोरोना का हवाला देते हुए संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया जा रहा है लेकिन संसदीय समिति की बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ है. दिल्ली में रक्षा मामलों से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वॉक आउट कर दिया है. राहुल गांधी आज इस संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए थे. वह इस बैठक में लद्दाख समेत राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को उठाना चाहते थे लेकिन समिति के अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी. जिसके बाद राहुल गांधी ने बैठक से वॉकआउट कर दिया.


इस बैठक में समिति के अन्य सदस्यों के साथ साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत पर भी शामिल हो रहे थे. बैठक के लिए सेना की वर्दी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही थी लेकिन राहुल गांधी ने इस पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की मांग की. राहुल ने कहा कि वर्दी पर चर्चा करने की बजाय हमें लद्दाख और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए. लद्दाख में तैनात सशस्त्र बलों को मजबूत करने के बारे में हमें सोचना चाहिए. राहुल ने समिति की बैठक में इस पर बोलना चाहा लेकिन अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी, जिसके बाद वह बैठक छोड़कर निकल गए.


राहुल गांधी के बैठक से निकलने के साथ-साथ कांग्रेस सांसद राजीव सातव और रेवंथ रेड्डी भी बाहर निकल गए. राहुल गांधी का कहना था कि हमें मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए. संसदीय समिति उसकी बजाए बेवजह की बातों पर चर्चा कर रही है. राहुल गांधी इसके पहले भी लद्दाख और भारत चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार को घेरने रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने संसदीय समिति की बैठक में लेकर इस मामले को गरमा दिया है.