पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
27-Jun-2024 10:20 AM
By First Bihar
DELHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर बाद लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 11 बजे से संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू होगा। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सरकार के विजन को सदन में रखेंगी हालांकि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करने का एलान किया है।
दरअसल, केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद 24 जून से संसद सत्र का आगाज हो चुका है। पहले दिन नरेंद्र मोदी समेत 280 सांसदों को प्रोटेम स्पीकर ने पद की शपथ दिलाया जबकि दूसरे दिन बाकी सांसदों को शपथ दिलाई गई। 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव हुआ जिसमें दूसरी बार ओम बिरला को ध्वनि मत से स्पीकर चुना गया।
27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन में सरकार के अगले पांच साल के रोडमैप को रखेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वहीं 28 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में चर्चा कराई जाएगी।
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोर्ट के अंदर से सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सदन में हंगामे के आसार हैं।