Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
11-Mar-2020 11:55 AM
DELHI : होली की छुट्टी के बाद शुरू हुई संसद के बजट सत्र की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है. लोकसभा से कांग्रेस के सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा पर चर्चा होनी है .केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली हिंसा पर चर्चा के बाद लोकसभा में सरकार की तरफ से जवाब देंगे. इसको लेकर लोकसभा में 2 घंटे की चर्चा का वक्त रखा गया है.
पिछले दिनों दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में हंगामा कर रहे कांग्रेस के 7 सांसदों को स्पीकर ओम बिरला ने निलंबित कर दिया था. स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के जिन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया है. उनके ऊपर अनुशासनहीनता का आरोप है कांग्रेस अब इन सांसदों का निलंबन वापस करने की मांग पर अड़ी है.