PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात
09-Dec-2023 04:53 PM
By First Bihar
DESK: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अमरोहा से अपने सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दानिश अली को सस्पेंड किया है। बताया जाता है कि बीएसपी सांसद दानिश अली लगातार कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस भी उनके साथ खड़ी थी।
कांग्रेस से दानिश की नजदिकियां बढ़ता देख बीएसपी ने इसे लेकर कई बार हिदायत भी दी थी। दानिश को पार्टी से निकाले जाने की यही वजह बतायी जा रही है। बीएसपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश चंद्र मिश्रा ने इसे लेकर दानिश अली को एक पत्र जारी करते हुए कहा कि आपको कई बार मौखिक रूप से कहा गया है कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ जाकर कोई बयानबाजी ना दें।
सतीश चंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि ऐसा कोई काम ना करें जो पार्टी विरोधी गतिविधि हो लेकिन इसके बावजूद आप लगातार पार्टी के खिलाफ काम करते आ रहे हैं। इसलिए आपको पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।