सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
17-Jun-2024 10:05 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी पप्पू यादव ने खुद दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी कुछ मांगें हैं और उन मांगों को लेकर नीतीश कुमार से वह मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि सीएम उनकी मांग पर जरूर विचार करेंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि मेरा सपना है जानकी नगर और मोहनपुर को प्रखंड बनाना। इस मांग को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मिलूंगा। मैं चीनी मिल, फूड प्रोसेसिंग लगाने का कार्य, बनमनखी चीनी मिल लगाने का कार्य एक साल के भीतर करुंगा। इसके लिए दिल्ली में बड़े उद्योगपति से भी मेरी बात हुई है।
पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि चीनी मिल के बंद होने से बनमनखी की रौनक चली गई है। बनमनखी, बड़हरा कोठी, मुरलीगंज रेलवे स्टेशन होते हुए गलियां, दरभंगा नई रेल लाइन को जोड़ने का भी सपना है। बनमनखी जंक्शन नंबर वन होगा। हमारा प्रयास है कि सभी के दिल में पप्पू हो और पप्पू के दिल में यहां के लोग हों।
उन्होंने दावा किया कि तीन महीने के भीतर पूर्णिया में प्रखंड, अंचल, थाना, अस्पताल आदि जगहों से दलाली खत्म कर देंगे। इसके लिए हमने चुनाव परिणाम के दिन से ही काम करना शुरू कर दिया है। अगर तीन महीने के भीतर इन जगहों से दलाली खत्म नहीं हुई तो पूर्णिया में महाभारत का संग्राम हो जाएगा।