BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
18-May-2024 03:43 PM
By First Bihar
PURNEA : पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने कहा कि कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल में करोड़ों की आबादी है, फिर भी खेल संसाधनों का घोर अभाव है। पटियाला (पंजाब) की तर्ज पर विभिन्न खेलों का विकास होना चाहिए। यहां के खिलाड़ियों को एनआईएस प्रशिक्षण के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ता है। पड़ोसी देश नेपाल से कोसी-सीमांचल एवं मिथिलांचल का बेटी रोटी का संबंध है। इसको खेल एवं सांस्कृतिक के माध्यम से और आगे बढ़ाने का प्रयास करना है। कोसी-सीमांचल एवं मिथिलांचल के जिलों में विभिन्न खेलों का बेहतरीन माहौल भी है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
संजीव मिश्रा ने कहा कि विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए बिहार सरकार को स्पोर्ट्स हॉस्टल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर भी काम करने की आवश्यकता है। कोसी-सीमांचल एवं मिथिलांचल के खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रशिक्षण मिले और एनआईएस प्रशिक्षक के तौर पर रोजगार मिले, यही हम सबों का प्रयास होना चाहिए। यहां के हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सकेगा और समृद्धिशाली जिलों में शामिल हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के बाद पूणिया में भी एअरपोर्ट, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग से जुड़ने जा रहा है। भविष्य में कोसी सीमांचल एवं मिथिलांचल आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाएगा और रोजगार के भी नए-नए अवसर खुलेंगे। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन से जिलों का समृद्धशाली विकास व रोजगार अवसर बढ़ेगा। विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को अपने घरों में ही बेहतर सुविधाएं मिलने से काफी लाभ होगा और आने वाले पीढ़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध मिल सकेगा।
संजीव मिश्रा ने कहा कि कोसी- सीमांचल एवं मिथिलांचल में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती अनेकों खिलाड़ियों ने जिला व राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने जिलों का नाम रोशन किया है। कोसी-सीमांचल एवं मिथिलांचल में छोटे-बड़े अनेक खेल मैदान उपलब्ध है। केवल खेलों के अनुरूप विकसित करने की आवश्यकता है।
इस दौरान वे संत पीटर स्कूल (हिंदी मिडियम) पूर्णिया में स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।


