बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
27-Nov-2024 04:08 PM
By First Bihar
DESK: नगर निकाय में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने संविदा पर बहाल कर्मियों का मानदेय तय कर दिया है। पहले उन्हें हर दिन 412 रुपए मिलते थे लेकिन अब उन्हें हर महीने 10 हजार 712 रुपए मिलेंगे।
इसको लेकर यूपी के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को इससे जुड़ा निर्देश दे दिया है। सरकार के इस फैसले से संविदा पर बहाल हजारों सफाईकर्मियों में खुशी की लहर है। सफाई लंबे समय से सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे योगी सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
नगर विकास विभाग में आउटसोर्स पर पर काम कर रहे हजारों सफाईकर्मियों को अब न्यूनतम मजदूरी देने के निर्देश दिए गए हैं। जो अकुशल श्रमिक काम कर रहे हैं उन्हें एक दिन की मजदूरी 412 रुपए होगी और उन्हें 26 दिन का मानदेय दिया जाएगा। सरकार ने विभागीय कर्मियों को चेतावनी दी है कि अगर इसमें किसी तरह की कोताही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
बता दें कि लखनऊ नगर निगम में करीब 12 हजार संविदा कर्मी है, जिसमें 9 हजार सफाई कर्मी हैं। फिलहाल जो अकुशल कर्माचारी हैं उन्हें रोजाना 388 रुपए दिए जा रहे थे। कमीशनखोरी के कारण उन्हें सात से आठ हजार रुपए ही मिल पाता है और बाकी पैसे ठेकेदार रख लेते हैं लेकिन अब उन्हें हर महीने 10 हजार 712 रुपए दिए जाएंगे।