दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Jan-2020 11:03 AM
BARABANKI: यूपी के बाराबंकी में गैंगरेप पीड़िता ने खुदकुशी कर ली है. बाराबंकी के जहांगीराबाद की रहने वाली एलएलबी की गैंगरेप पीड़ित छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है. गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से दुखी पीड़िता ने सुसाइड कर लिया है.
पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से छात्रा बेहद परेशान थी. एलएलबी छात्रा ने लेखपाल समेत दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था. इस मामले में पिछले साल 2 सितंबर को केस भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे परेशान होकर दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी.
टिकैतनगर क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की लड़की जहांगीराबाद के एक गांव में अपनी मौसी के घर रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वो डिप्रेशन में चली गई थी. मंगलवार सुबह छात्रा को उसकी मौसी उठाने गई तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला. फिर जब परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तब लड़की का शव फंदे से लटका मिला. वहीं इस घटना के बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिये हैं.