बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Feb-2020 07:46 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: बंगरा थाना क्षेत्र में 7 घंटे के भीतर हुई हत्या की दूसरी घटना से सबको हिलाकर रख दिया है. बुधवार की शाम में ही रजबा पंचायत के एक शख्स लालबाबू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के विरोध में हंगामा और प्रदर्शन हो ही रहा था इसी बीच कुछ घंटों के अंदर ही इसी रजवा पंचायत के मुखिया के भतीजे की बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी.
दो बाइक सवारों ने मारी गोली
बंगरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार बदमाशों ने रात करीब 11 बजे के बाद इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान जुल नुरैन उर्फ सबा के रूप में की गई है. वह रजबा पंचायत के मुखिया मो.मुतजबा का भतीजा और मो. मोआज का बेटा था. पटना में उसका खैनी का कारोबार था। वह पटना से ताजपुर स्थित अपने घर आया जाया करता था.
घर के बाहर मारी गोली
मुखिया ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही सबा घर आया था. बुधवार रात में खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला था. उसी दौरान दो बाइक से आये बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गोली सबा के सीने में लगी, जिससे वह घटना स्थल पर ही गिर गया. गोली की आवाज सुन घर के लोग बाहर निकले तो वह नीचे गिरा हुआ था. उसी दौरान परिजनों ने दो बाइक को भागते भी देखा. परिजनों का कहना है कि रात का अंधेरा होने के कारण वे यह नहीं देख पाए कि बाइक पर कितने लोग सवार थे. परिजनों ने आनन- फानन में सबा को ताजपुर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मालूम हो कि एक साल पूर्व रजवा के मुखिया के एक और भतीजे की हत्या कर दी गई थी.
विरोध में सड़क जाम
इधर घटना के बाद ताजपुर अस्पताल में रात में ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना मिलने पर बंगरा थाने की पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल मामले में परिजनों ने पुलिस को न तो कोई बयान दिया है और न ही आवेदन ही दिया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रात में ही हाइवे जाम भी कर दिया है. सड़क पर जाम करने वालों ने टायर भी जला रखा है. इससे पहले दिन में अपराधियों ने बंगड़ा थाना के ही रहीमाबाद गांव में लालबाबू राय नामक शख्स की हत्या कर दी थी. उसे किसी ने फोन कर यहां बुलाया था और फिर घात लगाए अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. समस्तीपुर के एक ही थाना क्षेत्र में महज 7 घंटे के अंदर हो हत्या हो गई है.