ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / सम्राट ने पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिलों की जिम्मेवारी, जानिए.. किसे मिली कहां...

सम्राट ने पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिलों की जिम्मेवारी, जानिए.. किसे मिली कहां की कमान

21-Aug-2023 02:57 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल संगठन को धार देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंप रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में जिलास्तर पर संगठन को धार देने के लिए बीजेपी ने पार्टी पदाधिकारियों को जिलों की जिम्मेवारी सौंपी है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी के पांच महामंत्रियों, उपाध्यक्षों को जिला अलॉट किया है।


बिहार बीजेपी ने पांच महामंत्रियों में शिवेश राम को तिरहुत और मिथिला की जिम्मेदारी दी है। जगन्नाथ ठाकुर को सारण और चंपारण, मिथिलेश तिवारी को भागलपुर, सीमांचल और कोसी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं राजेश वर्मा को शाहाबाद और मगध, जबकि ललन मंडल को पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा की कमान दी गई है।


वहीं उपाध्यक्ष त्रिविक्रम सिंह को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं संतोष रंजन को सारण, सीवान और गोपालगंज का जबकि कुमार क्रांति यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरोज रंजन पटेल को बगहा, बेतिया, मोतिहारी, रक्सौल ढाका का जबकि विकास सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेवारी मिली है। 


अनिल ठाकुर को भागलपुर, बांका, नवगछिया का प्रभारी, जबकि मनीष पांडेय को सह प्रभारी बनाया गया है।सिद्धार्थ शंभू को रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अशोक भट्ट सह प्रभारी बने हैं।  वहीं रत्नेश कुशवाहा गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और नवादा के प्रभारी बनाए गए हैं जबकि पंकज सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। संजय खंडेलिया को बाढ़, पटना ग्रामीण, पटना महानगर का प्रभारी जबकि धनराज सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है। राजेंद्र सिंह को जमुई, मुंगेर, लखीसराय का प्रभारी और राजू झा को सह प्रभारी बनाया गया है।