बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
21-Aug-2023 01:07 PM
By First Bihar
PATNA: सम्राट चौधरी ने बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल के पद इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी की तरफ से हरि सहनी को विधान परिषद में विरोधी दल का नेता बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी ने अपना इस्तीफा विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को सौंप दिया है। बता दें कि विधान परिषद में विरोधी दल का नेता रहते हुए सम्राट ने जनता के मुद्दों को पूरी मजबुती के साथ सदन में उठाने का काम किया। बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सम्राट ने नेता विरोधी दल के पद से इस्तीफा दे दिया है।
दरअसल, जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद पिछले साल अगस्त महीने में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी। सत्ता परिवर्तन के बाद सरकार से बेदखल हुई बीजेपी विपक्ष की भूमिका में आ गई थी। उस वक्त बीजेपी ने पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था जबकि सम्राट चौधरी को विधान परिषद में नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी सौंपी थी।
सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल रहते हुए अपनी भूमिका बखूबी निभाई और सदन के भीतर और बाहर जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया। सड़क से सदन तक सम्राट चौधरी ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार को घेरने का काम किया लेकिन इसी बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी जगह सम्राट को बिहार बीजेपी की कमान सौंप दी गई।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ विधान परिषद में विरोधी दल के नेता की जिम्मेवारी भी सम्राट चौधरी संभाल रहे थे लेकिन अब बीजेपी एमएलसी हरि सहनी को बीजेपी ने विधान परिषद में विरोधी दल का नेता बना दिया है। रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में खुद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसका औपचारिक एलान किया और हरि मांझी का नेता विरोधी दल के रूप में स्वागत किया।
रविवार को हरि सहनी को विरोधी दल का नेता चुने जाने के बाद सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी विधान परिषद पहुंचे और विरोधी दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को सम्राट ने अपना इस्तीफा सौप दिया। अब आगे देखना होगा कि जिस तरह से सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में जनता के मुद्दों पुरजोर तरीके से सदन के समाने रखा क्या हरि सहनी भी उसी मजबूती के साथ जनता के सवालों को सरकार के सामने रख पातें हैं।