Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
23-Jan-2024 05:14 PM
By First Bihar
DESK: 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला के राघव स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा कृष्णशिला पर निर्मित रामलला की मूर्ति मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित की गई है। रामलला के दूसरे विग्रह की तस्वीर भी अब सामने आ गई है, जिसे मंदिर के प्रथम तल पर लगाया जा सकता है। रामलला की इस मूर्ति को सत्य नारायण पांडे ने बनाया है।
भगवान की जो दूसरी मूर्ति की तस्वीर सामने आई है वह श्वेत वर्ण की है। इसमें भगवान श्री राम के चरणों में हनुमान भी नजर आ रहे हैं। वहीं मूर्ति के चारों तरफ भगवान विष्णु के अवतारों को बनाया गया है। मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार 1-मत्स्य, 2- कूर्म, 3- वराह, 4- नरसिंह, 5-वामन, 6- परशुराम, 7- राम, 8- कृष्ण, 9- बुद्ध और 10वां कल्कि अवतार की आकृतियां बनाई गई है।
वहीं श्री राम के तीसरे विग्रह की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। भगवान के तीसरे स्वरूप कैसा है, उसका लोगों को इंतजार है। भगवान की तीसरी प्रतिमा को कर्नाटक के गणेश भट्ट ने बनाया है। श्री राम की तीसरी मूर्ति भी तैयार हो चुकी है हालांकि फिलहाल उसकी तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि तीसरी मूर्ति को भी राम मंदिर में ही स्थापित किया जाएगा।