बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Jan-2020 10:17 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है. पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष को गोली लगी है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
वारदात समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां कोरबद्धा गांव के पास 50 नंबर गुमटी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार पर हमला कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी. इस घटना में इंद्रजीत कुमार को एक गोली लगने की बात कही जा रही है. गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस वारदात के पीछे शराब माफियाओं का हाथ माना जा रहा है. क्योंकि उसने कई शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद की थी. इसके लिए उसे धमकी भी दी जा रही थी. सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि गोली पैर में लगी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.