मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Oct-2024 04:00 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में जन सुराज के नेता द्वारा बिजली विभाग के जेई के साथ धक्का-मुक्की करने और उन्हें कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। JE ने दो के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
बिजली विभाग की टीम के साथ जन सुराज के नेता राजकिशोर चौधरी ने दबंगई की है। मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकहां गांव का है जहां के रहने वाले जन सुराज के नेता राजकिशोर चौधरी के यहां स्मार्ट मीटर बदलने के लिए बिजली विभाग की टीम गयी हुई थी। जब स्मार्ट मीटर लगाया जाने लगा तब नेताजी और एक अन्य साथी जेई पर गुस्सा हो गये।
इसी क्रम में जेई और उसके बीच बहस शुरू हो गई। बिजली विभाग के जेई के साथ पहले तो धक्का-मुक्की की गयी फिर जनसुराज के नेता ने जेई को कमरे में बंद कर दिया। जेई ने दबंग नेता समेत दो लोगों पर मनुआपुल थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मनुआपुल थाने में दर्ज एफआईआर में जेई ने बताया है कि उनकी टीम मीटर खराब होने के बाद नया मीटर लगाने गई हुई थी। तभी दबंग नेता राजकिशोर चौधरी उनसे धक्का-मुक्की करने लगे और इस दौरान जेई को कमरे में बंद कर दिया।
नेता की दबंगई के कारण बिजली विभाग की टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई। जेई के आवेदन पर मनुआपुल थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे स्मार्ट मीटर बदले जाने के क्रम में बिजली विभाग के जेई के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं।
इस संबध में बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार ने मनुआपुल थाने में जोकहा निवासी राजकिशोर चौधरी और साहिल चौधरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जन सुराज के नेता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट