बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2023 11:38 AM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज यानी शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है। इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, हमलावर वकील की पोशाक में आया था। यहां चार राउंड फायरिंग की गयी है। वही, घटना के बाद पुलिस पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कोर्ट में गवाही देने आयी थी, इसी कारण उसे निशाना बनाया गया। फिलहाल गोली लगने के बाद घायल महिला को दिल्ली एम्स ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। इस महिला कि हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। इसका अपने पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा था। इसी को लेकर वह आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि, तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर पति ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी। उसके पति ने इसके ऊपर चार राउंड फायरिंग की है।
वहीं, महिला का पति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...