बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Feb-2020 01:10 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: शिमला पुलिस ने बेगूसराय पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम के एक बड़े गिरोह का उद्भेदन किया है. गढ़पुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े एक शख्स को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक गढ़पुरा थाना क्षेत्र का दुनही करण कुमार उर्फ प्रदुमन पंडित है. यह कार्रवाई शिमला पुलिस ने बेगूसराय पुलिस के सहयोग से किया है.
6 मोबाइल और 50 सिम बरामद
युवक के पास पास से पुलिस ने छह मोबाइल, 50 से अधिक सिम एवं एक लैपटॉप बरामद किया है. इसके साथ ही बंगाल नंबर की एक लग्जरी वाहन भी बरामद किया गया है. गढपुरा थाना पर शिमला से आये साइबर क्राइम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि शिमला के एक थाना में 23 अगस्त 2019 को भुवन कुमार ने अपने खाते से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से अवैध रूप से 24 लाख रुपए निकासी को लेकर ठगी करने का मामला दर्ज कराया गया था. जिसके जांच पड़ताल में साइबर क्राइम से जुड़े आसनसोल के पुरूलिया निवासी फिनो बैंक के एजेंट वोडाफोन के रिटेलर विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से कई फर्जी एटीएम और सिम समेत अन्य सामान बरामद हुए थे. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही से उक्त युवक को हिरासत में लिया गया है. यह युवक साइबर क्राइम गैंग से जुड़ा हुआ है जो देश के विभिन्न हिस्सों में अपना नेटवर्क चलाता है और लोगों को ठगी के शिकार बनाता है.
खाता खुलवाकर पैसे की कर लेते थे निकाली
पुलिस ने बताया कि इन लोगों का गिरोह फिनो बैंक में फर्जी खाता खुलवा कर साइबर क्राइम के सहारे उसमें रकम भेजकर निकासी कर लेता था. गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की खोज की जा रही है. इसके साथ ही बरामद मोबाइल और लैपटॉप के डाटा को भी खंगाला जा रहा है, जिससे गिरोह के उद्भेदन की संभावना है.