ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / माफियाओं के साथ शराब बेचता था इंस्पेक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

माफियाओं के साथ शराब बेचता था इंस्पेक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

15-Jan-2020 03:21 PM

By neeraj kumar

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है. यहां पर पुलिस ने उत्पाद निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. इस अधिकारी पर शराब कारोबारियों को अवैध धंधे में मदद करने का आरोप लगा है. अधिकारी शराब माफियों को मदद करने के अलावे जांच में छेड़छाड़ करते थे. पुलिस ने गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ कर रही है. आरोप है कि छेड़छाड़ कर केस को कमजोर करते थे और इसके एवज में वह शराब माफियाओं से पैसा लेते थे.

बताया जा रहा है कि कई शिकायत मिलने के बाद उत्पाद निरीक्षक के खिलाफ सहरसा  नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद आज यह गिरफ्तारी हुई है. एसपी ने बताया कि दो हजार लीटर शराब बरामद हुआ था. लेकिन केस में कुछ कमियां आ रही थी. जिसके बाद तीनस्तरीय जांच हुई. जिसमें पटना और दो जिला की टीम ने जांच की. जिससे मामला संदिग्ध लगे. इसके आधार पर सदर थाना में केस दर्ज हुआ. जिसमें उत्पाद अधीक्षक, उत्पाद निरीक्षक और केस के जांच करने वाले अधिकारी पर केस दर्ज किया गया. जिसमें उत्पादक निरीक्षक मो फैजाज और केस के अनुसंधान करने वाल वीरेंद्र पाठक को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एसपी ने बताया कि केस में चार-पांच आपत्तियां थी. देर से केस दर्ज कराना, गाड़ी का नंबर में स्पष्ट नहीं लिखा जाना, गिरफ्तारी के बाद भी देर से जेल भेजना हैं. इसके अलावे जिस परिसर से शराब मिला उसके स्वामित्व को लेकर भी आपत्ति थी. एक और जो अधिकारी है उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा. जांच में वह भी दोषी पाए गए हैं.