ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / सहरसा SP लिपि सिंह के ऑफिस के बाहर मधुमक्खियों का हमला, अब तक...

सहरसा SP लिपि सिंह के ऑफिस के बाहर मधुमक्खियों का हमला, अब तक कई लोगों को बनाया शिकार

29-Nov-2022 12:36 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में मधुमक्खियों का हमला लगातार जारी है। इसी बीच अब कोशी प्रक्षेत्र के डीआईजी शिवदिप लांडे के दफ्तर से लेकर एसपी लिपि सिंह के गोपनीय दफ्तर के बीच मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। राहगीरों पर मधुमक्खी के हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मधुमक्खियों के डर से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। 




जिले में आते-जाते लोगों को मधुमक्खी के हमले का शिकार होना पड़ रहा है, जो तस्वीर के माध्यम से साफ तौर पर देखा जा सकता है। वायरल वीडियो सहरसा के कोशी प्रक्षेत्र के डीआईजी शिवदिप लांडे के दफ्तर से लेकर एसपी लिपि सिंह के गोपनीय दफ्तर के बीच का बताई जा रही है। वीडियो बीते तीन दिन पहले का बताया जाता है। लगभग तीन दिनों से मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला है, जो अब तक दो दर्जन लोगों को अपना निशाना बना चूका है। 




राहगीर मधुमक्खी के आतंक से परेशान हैं। तस्वीर सहरसा एसपी लिपि सिंह के गोपनीय दफ्तर के सामने का है, जहां मधुमक्खी के शिकार व्यक्ति अपने चेहरे पर गमछा लपेट कर बचाव करते दिख रहा है। मधुमक्खी पैदल, साईकिल और बाइक से चलने वाले लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में अचानक मधुमक्खी के हमले से बाइक सवार लोगों के बीच एक्सीडेंट का भी डर बना रहता है।