ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट

SAHARSA NEWS: शिक्षा के मंदिर में डर्टी डांस मामले में कार्रवाई, प्रभारी हेडमास्टर सस्पेंड

04-Oct-2024 07:09 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: शिक्षा के मंदिर में बार-बालाओं के भोजपुरी गानों पर डर्टी डांस किये जाने के मामले में प्रभारी हेडमास्टर पर कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दरअसल महिषी प्रखंड क्षेत्र के बीरगांव में बीते दिनों रात में हुई डर्टी डांस पार्टी मामले में स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। 


पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव शिक्षक नियोजन इकाई ग्राम पंचायत बीरगांव ने आदेश जारी कर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नया टोला के पंचायत शिक्षक सह प्रभारी हेडमास्टर दीपक कुमार को निलंबित कर निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र महिषी निर्धारित किया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि विद्यालय में डांस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने बीईओ और बीडीओ महिषी को जांच का आदेश दिया था। जांच में दीपक कुमार दोषी पाए गए।


 वही विभागीय कारवाई के लिए बीपीएम को नियुक्त किया गया है जो तीन माह में जांच प्रतिवेदन देंगे। मालूम हो कि बीते 27 सितंबर को प्रभारी हेडमास्टर ने महिषी थाना में वायरल वीडियो मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दायर किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें स्कूल में होने वाली डांस पार्टी का कोई जानकारी नहीं थी। वीडियो बीते 24 सितंबर की रात की बताई जा रही है। मालूम हो कि जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के जलई ओपी क्षेत्र के विरगांव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नया टोला में कुछ लोगों द्वारा ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया और फिर भोजपुरी गानों के साथ बार बालाओं ने जमकर ठुमका लगाया था। 


बार बालाओं के साथ वहां मौजूद लोगों ने भी ठुमके लगाए थे। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जानकारी मुताबिक यह वीडियो बीते 24 सितंबर के रात की बताई जा रही है। वीडियो में स्कूल के बरामदा पर तीन से चार बार बालाएं डांस कर रही है। वहीं वहां मौजूद लोग भी ठुमके लगा रहे थे। दर्ज कराए गए प्रथिमिकी में हेडमास्टर ने कहा था कि 24 सितंबर को विद्यालय अवधि खत्म करने के बाद अपने घर चले गए थे। 25 सितंबर को विद्यालय में अवकाश था। वीडियो की जानकारी 26 सितंबर को मिली। चाहरदीवरी झुके रहने के कारण विद्यालय का बाहरी गेट हमेशा खुला रहता है।