RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
05-Jan-2022 09:26 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : इस वक्त की बड़ी एवं चौंकाने वाली खबर सहरसा से आ रही है। जहां सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक निवासी बाबुल सिंह ने मंगलवार को सिविल सर्जन सहित फूड ऑफिस पहुंचकर जिले में प्लास्टिक के अंडे की धड़ल्ले से बिक्री होने की शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा नमूने के तौर पर घर से तले हुए अंडे को भी लाया गया था। जिसे सिविल सर्जन को दिखाया गया।
वहीं फूड पदाधिकारी को भी दिखाया गया था। उनके द्वारा किए गए शिकायत पर सिविल सर्जन सहित फूड विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया। उनके द्वारा लाए गए अंडे के नमूने को सील की गई है। जिसे जांच के लिए पटना भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद प्लास्टिक के अंडे होने की पुष्टि होते ही बड़ी कार्रवाई होगी। फिर एक बड़े फर्जीवाड़े का भी उद्भेदन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
पीड़ित बाबुल सिंह ने बताया वे गंगजला चौक से रात में 6 अंडा खरीदे थे। घर में पकाने पर अंडा पूरी तरह प्लास्टिक का ही जान पड़ा। सभी अंडे प्लास्टिक के बने हुए मालूम पर रहे थे। अंडे को उन्होंने तोड़ा, जलाया और कुछ दूसरे टेस्ट भी किए। सभी टेस्ट में अंडा पूरी तरह प्लास्टिक का ही लग रहा था। जिसके बाद वे सिविल सर्जन और फूड कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की है।
उन्होंने नमूने के तौर पर अंडे को भी दिखाया है। उन्होंने आगे दावा किया कि सहरसा जिला में धड़ल्ले से प्लास्टिक का अंडा बेचा जा रहा है। उनके द्वारा किए गए शिकायत पर फूड ऑफिस द्वारा सैंपल को जांच के लिए भेजी गई है। वहीं सिविल सर्जन डॉ० अवधेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उबला हुआ अंडा लाया था। जिसे प्लास्टिक के अंडा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके द्वारा लाए गए अंडे को सील कर टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। इस सम्बंध में अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है।