BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
21-Aug-2020 10:49 PM
By Niraj Kumar
SAHARSA : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खरब सहरसा जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने देर शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सहरसा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां सीताराम चौक वार्ड नम्बर-35 के पास अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. मृतक की पहचान बैजनाथपुर गम्हरिया के रहने वाले पवन यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने काला रंग के स्कूटी से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार पर दो युवक ने स्कूटी को रोका , चौक पर पहले किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई.इस दौरान एक युवक ने हथियार निकालकर गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानध्यक्ष आर के सिंह अपने दल बल के साथ निजी अस्पताल पहुँच कर घटना से अवगत हुए. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.