बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Jul-2024 05:14 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है जहां एक अनियंत्रित फोर्ड कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।घटना पतरघट थाना क्षेत्र के विशनपुर चिमनी के पास की है जहां तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने बिजली के 4 पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को कुचल दिया।
इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अजय सुतिहार और धर्मेंद्र कामत के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय जीतन कामत के रूप में हुई है। सभी विशनपुर पंचायत के रहने वाले बताए जाते हैं।
घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि देर रात गर्मी की वजह से सभी लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया।
वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर मुआवजे की मांग करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। फिलहाल पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



