RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
06-Feb-2022 05:00 PM
By रितेश हन्नी
SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई । इस दौरान गोली लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। आनन-फानन में घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल महिला का नाम अंजू देवी बताया जा रहा है जो सकरौली गांव की रहने वाली हैं। मारपीट और गोलीबारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक द्वारा फायरिंग की गयी।
घटना के संबंध में घायल महिला अंजू देवी के परिजन नागेश्वर साह ने बताया कि अचानक उनके घर पर उदय कुमार, प्रमोद साह, मंतोष सहित अन्य लोग आ धमके और तोड़फोड़ करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी मारपीट करने करने लगे। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गयी।
इसी क्रम में उदय कुमार गोली चलाने लगा। जो पपलेश साह की पत्नी अंजू देवी की कमर में जा लगी। आनन-फानन में घायल अंजू देवी को परिजनों ने इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।