ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / सहरसा: डीलरों को देने के लिए खाद्य गोदाम में रखा गया सड़ा हुआ...

सहरसा: डीलरों को देने के लिए खाद्य गोदाम में रखा गया सड़ा हुआ चावल, गरीबों के बीच मुफ्त किया जाएगा वितरण

19-May-2021 04:23 PM

By NEERAJ

SAHARSA: देश में कोरोना का कहर जारी है। महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना सरकार ने शुरू की। गरीबों के बीच मुफ्त राशन का वितरण कर सरकार भले ही गरीबों को राहत देने का दावा कर रही हो लेकिन सच्चाई यह है कि इन्हें मिलने वाला अनाज ऐसा है जिसे इंसान तो दूर जानवरों के खाने लायक भी यह नहीं है।

news image


हम बात सहरसा के कहरा खाद्य गोदाम की कर रहे हैं जहां परिवहन अभिकर्ता व जिला प्रबंधक की मिलीभगत से बारिश में भिंगकर सड़े बदबूदार चावल को ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण के लिए रखा गया है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के बीच इस चावल का वितरण कर खपाने का उद्धेश्य था लेकिन डीलर इसे लेने से ना सिर्फ इनकार कर रहे है बल्कि प्रबंधकों पर कई तरह का आरोप भी लगा रहे हैं। 

news image


डीलरों ने बताया कि सड़ा हुआ चावल कोई लेना नहीं चाहता। इसे लेकर लोग डीलरों को निशाना बनाते है। डीलर के साथ मारपीट भी की जाती है। बारिश में भिंग जाने से चावल के बोरे खराब हो गये थे। उसे लौटाने के बजाए गोदाम में रखा गया है। सड़े अनाज को डीलरों को देने के लिए रखा गया है। ऐसे में यदि इस बदबूदार चावल का वितरण लोगों के बीच किया जाएगा तो हंगामा होने से कोई नहीं रोक सकता। यह चावल ऐसा है जिसे इंसान तो दूर जानवरों के खाने लायक भी नहीं है।   

news image


खाद्य निगम का संचालन प्रबंधक के बजाए डाटा ऑपरेटर कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि यहां अनियमितता चरम पर है। जब इस बाबत गोदाम के प्रबंधक से मिलने की कोशिश की गयी तो गोदाम से नदारद दिखे। डाटा ऑपरेटर ने बताया कि सड़े हुए चावल को तत्काल गोदाम में रखा गया है। डाटा ऑपरेटर महादेव का कहना है कि बारिश से भिंगने के कारण चावल का बोरा खराब हुआ है जबकि चावल ठीक है। 

news image


इस पूरे मामले की तह तक जाए तो सच्चाई कुछ और ही है। परिवहन अभिकर्ता की लापरवाही से ट्रक पर चावल भींगकर खराब हो गया। जिसकी जानकारी जब  जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को हुई तक इस बात की सूचना संघ को दी गयी। संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में खराब चावल उतारने का विरोध किया गया। इसकी सूचना पर जिला प्रबंधक गोदाम पहुंचे और आश्वासन देकर मामले को शांत किया। 

news image


प्रबंधक ने कहा था कि सड़ा हुआ चावल गोदाम में नहीं उतारा जायेगा। लेकिन परिवहन अभिकर्ता, जिला प्रबंधक व गोदाम प्रबंधक की मिलीभगत से इसे ग्रामीण क्षेत्रों के डीलरों के बीच खपाने के उद्देश्य से सड़े चावल को ट्रक से  उतार कर गोदाम में रख लिया गया। इस मामले में जब जिला प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो वे मिलने से इनकार कर दिया। ऐसे में यह चावल डीलरों को दिया जाएगा जिसके बाद मजबुरीवश उन्हें यह चावल लोगों के बीच वितरण करना पड़ेगा। 

news image

news image