Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: SSP के निर्देश पर चला विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट
15-Nov-2021 03:34 PM
DESK: सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब का आज निकाह है। इसके साथ ही बेटे ओसामा का रिसेप्शन भी है। एक साथ घर में दो-दो समारोह है। हाथी, घोड़े,बैंड-बाजे के साथ मोतिहारी से सीवान के लिए बारात निकल गयी है। वही सीवान में भी बारातियों और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
शहाबुद्दीन की बड़ी हेरा शहाब का निकाह मोतिहारी निवासी डॉ. सैयद शदमान के साथ आज सम्पन्न होगा। शहाबुद्दीन के पैतृक गांव हुसैनगंज के प्रतापपुर में शादी समारोह होगा।अतिथियों के लिए 5 एकड़ में पंडाल बनाए गये हैं। देश के कई बड़ी हस्तियों को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
गौरतलब है कि सैयद शदमान मोतिहारी के रहने वाले हैं। लखनऊ के मशहूर मेयो मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वही दुल्हन हेरा शहाब ने भी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। आज हेरा शहाब और शदमान की शादी है। वही ओसामा का आज ही रिसेप्शन भी है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
घोड़े पर सवार होकर शदमान मोतिहारी स्थित आवास से बारात लेकर निकल गये हैं। वही कई बाराती भी उनके साथ हैं। बारात में 12 हाथी, 36 घोड़े और बैंड भी शामिल हैं। आज निकाह के बाद कल सभी बाराती सीवान से मोतिहारी लौट आएंगे। जिसके बाद 18 नवंबर को दूल्हन के स्वागत में मोतिहारी में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहले से हीं रानी कोठी में भव्य पंडाल बनाए गये है।








