दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Nov-2019 08:58 AM
INDORE: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बुरी तरह से फंस चुकी हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया था.
आपको बता दें कि लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद ए. राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तभी साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, 'आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं.' साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया. जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को निंदनीय बताया.
वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से भी बाहर निकाल दिया है. इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया गया और अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है. सूत्रों के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.