ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन

सादगी से संपन्न हुई सुशील मोदी के बेटे की शादी, CM नीतीश समेत कई मंत्री आशीर्वाद देने पहुंचे

सादगी से संपन्न हुई सुशील मोदी के बेटे की शादी, CM नीतीश समेत कई मंत्री आशीर्वाद देने पहुंचे

19-Feb-2022 03:43 PM

DELHI : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के छोटे बेटे अक्षय अमृतांशु की शादी नोएडा में बेहद सादगी से संपन्न हो गई है. इस हाईप्रोफाइल शादी समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे. 


नीतीश कुमार के साथ ही सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन, संजय झा, राजीव प्रताप रूडी भी वर-वधू को आशीर्वाद देने आए. इनके अलावा अधिकतर मेहमान ऑनलाइन शामिल हुए.


मोदी अपने बच्चों की शादी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहे हैं और इस बार भी अलग अंदाज से कर रहे हैं. मोदी परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि शादी में सिर्फ सीमित संख्या में लोग आयें. जो वर-वधू को आशीर्वाद देना चाहते हैं वे ऑनलाइन आशीर्वाद दें.  


इससे पहले 2017 में उत्कर्ष और यामिनी की शादी दिन में हुई थी. इस शादी को कराने के लिए महाराष्ट्र से पंडित बुलाए गए थे. जो संगीतमय मंत्र पढ़कर शादी के तमाम कर्मकांडों को पूरा किया था. उस शादी में यह भी महत्वपूर्ण हुआ था कि किसी भी मेहमान को भोजन नहीं कराया गया था. उन्हें पटना के हनुमान मंदिर का नैवेद्यम लड्डू प्रसाद दिया गया था. उस शादी में भी देश के कई बड़े लीडर शामिल होने आए थे. इनमें लालू प्रसाद से लेकर अरुण जेटली तक शामिल थे.