ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / सदन में RJD विधायक ने उठाया सवाल, कहा.. सरकार को गुमराह करते है...

सदन में RJD विधायक ने उठाया सवाल, कहा.. सरकार को गुमराह करते है चंद्रशेखर

16-Mar-2023 01:16 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: विधानसभा में आज आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर सवाल उठा दिया. शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल को पूछते हुए आरजेडी विधायक ने मंत्री पर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगा दिया. हालांकि बाद में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने स्पीकर से सवाल को स्थगित करने की अपील की और मंत्री के जवाब को गुमराह करने वाला बताया.


चतुर्थचरण कॉलजों के विवाद से जुड़े मामले में पटना उच्च न्यायालय की ओर से तीन महीने के अंदर कर्मियों कि सेवा पुनरस्थापन के साथ बकाये वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया गया. लेकिन सरकार विरोध में रिवीजन पेटिशन दायर कर दिया गया. वही भाई वीरेंद्र ने स्पीकर से सवाल को स्थगित कर फिर से लाने का अनुरोध किया. और मंत्री के जवाब को गुमराह करने वाला बताया. 


इसपर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार रिवीजन पेटिशन में गई है. शिक्षा मंत्री ने कहा रिवीजन पेटिशन एक्सेप्ट हुआ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है. इस जवाब से विधायक नाराज़ हो गए. स्पीकर ने कहा जब विश्व विद्यालय में शिक्षकों की कमी है तब रिवीजन पेटीसन क्यों दिया गया. स्पीकर ने सवाल को स्थगित किया. और शिक्षा मंत्री को निर्देश दिया कि अपर मुख्य सचिव के साथ बैठ कर पूरा निष्कर्ष निकालें. अगर जरुरी हो तब CM के पास मामला भेजा जाएगा.