मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
14-Mar-2022 06:15 PM
MUZAFFARPUR: बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर से राजद प्रत्याशी शंभू सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में आज एक जनसभा को संबोधित किया। सदन में नीतीश की बौखलाहट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष की थानेदार नहीं सुनता है तो जनप्रतिनिधियों की क्या सुनेगा? बिहार में अफसरशाही हावी हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी सबकी शक्ति अपने हाथ में कर लेना चाहते हैं। इसे तानाशाही नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। अब यह जनता को तय करना होगा कि इस लोकतंत्र की धरती पर तानाशाह रवैय्या अपनाने वाले को रहना ठीक होगा या नहीं?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की शिकायत थी कि थानेदार भी उनकी बातों को नहीं सुनता है। बिहार का सबसे बड़ा पंचायत विधानसभा है और हमलोगों के संरक्षणकर्ता विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा हैं। अब आप कल्पना कीजिए कि इतनी अफसरशाही बढ़ गयी है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की जब नहीं सुनी जा रही है तो हमारी और जनप्रतिनिधि का क्या सम्मान कोई करेगा। सारी शक्ति को सेंटरलाइज कर लिया गया है। नीतीश जी चाहते है कि सबका शक्ति अपने हाथ में कर ले तो इसको तानाशाही ही ना कहते हैं। तेजस्वी ने लोगों से पूछा कि अब आपको तय करना होगा कि इस लोकतंत्र की धरती पर तानाशाही वाले को रहना उचित है या नहीं?
वही बिहार में शराबबंदी पर तेजस्वी ने कहा कि शराब प्रशासन के लोग ही बिकवाते हैं। राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के यहां यदि रेड मारा जाए तो अरबों-खरबों मिलेगा।
तेजस्वी ने कहा कि जीतन राम मांझी कुछ बोलते हैं और मुकेश सहनी कुछ और बोलते हैं। ऐसा लगता है कि सरकार नहीं चल रहा कोई सर्कस चल रहा है। गजब सर्कस है भाई। मुकेश सहनी कहते है कि उनकी एक चपरासी भी नहीं सुनता है।
बिहार विधानसभा चुनाव में मिले वोट के आंकड़ों को बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि एक करोड़ 56 लाख वोट हमें मिला था जबकि एनडीए को एक करोड़ 56 हजार 12 हजार वोट मिला। चोर दरवाजे से बेईमानी करके एनडीए ने सरकार बनायी। महागठबंधन और एनडीए में मात्र 12 हजार वोट का अंतर था। लेकिन एक बात और है कि पहले राजद को 20 प्रतिशत वोट मिले थे जो बढ़कर अब 44.5 प्रतिशत हो गया है। 44.5 प्रतिशत वोट हमें विधानसभा चुनाव में मिला। इससे यह साबित होता है कि हर वर्ग और धर्म के लोगों ने राजद को वोट दिया। हमारी कोशिश रहती है सबकों साथ लेकर चलने की।
तेजस्वी ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी क्या जात देखकर आता है। सभी जातियों में यह समस्या आज भी मौजूद है। यदि यह समस्या है तो इसके लिए जिम्मेवार कौन है? 15 साल से किसकी सरकार है आप सभी जानते है। 15 साल में नीतीश कुमार ने कौन कौन सा काम किया। जात-पात छोड़ना होगा और हमारा साथ देना होगा तभी हम बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
तेजस्वी ने दावा किया कि एमएलसी चुनाव वे जीतकर रहेंगे। 23 सीट आरजेडी और एक सीट लेफ्ट लड़ रही है। राजद के 16 प्रत्याशियों का आज नामांकन हुआ है। पटना से वैशाली, पश्चिमी चंपारण, मोतिहारी, सीतामढ़ी से सीधे मुजफ्फरपुर लोगों के बीच आएं है। इसके बाद मुंगेर और कटिहार भी जाएंगे। तेजस्वी ने लोगों से अपील की है कि राजद प्रत्यासी शंभू सिंह को अपना वोट देकर लालू जी के हाथों को मजबूत करें।


