ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, खड़े...

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, खड़े डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार

21-Sep-2024 04:26 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के से आ रही है, जहां लखनऊ के औरैया में यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


दरअसल, एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरनागरपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे एक गिट्टी लदा डंपर खड़ा था। इसी दौरान आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार को काट कर उसके भीतर फंसे मृतकों के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।


हादसे में मौत के शिकार हुए सभी लोग कानपुर के कल्याणपुर स्थित इंदिरा नगर के रहने वाले थे और नोएडा में रहते थे। मृतकों में पियूष यादव, उसकी मां नीता यादव, पत्नी शिवकुमारी, भाभी संजू देवी और पांच साल का भतीजा आरव शामिल है।