Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
29-Oct-2023 09:44 AM
By First Bihar
DESK: देशभर में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार कार और ट्रोले की सीधी टक्कर में यह हादसा हुआ है। घटना हनुमानगढ़ जिले के नौरंगदेसर की है।
मृतकों में कार सवार 60 वर्षीय परमजीत कौर, उनके दो बेटे 36 वर्षीय रामपाल और 25 वर्षीय खुशविंद्र, रामपाल की 35 वर्षीय पत्नी रीमा, खुशविंद्र की 22 वर्षीय पत्नी परमजीत, 12 वर्षीय रीत शामिल हैं जबकि खुशविंद्र का पांच मनजीत शामिल हैं जबकि 14 वर्षीय आकाशदीप और मनराज घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग नोरंगदेसर गांव के पास ओवरटेक करते समय ट्रोले और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।