Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
10-Sep-2023 03:40 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दरभंगा में त दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गया। ऑटो और बाइक की इस भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जसिका इलाज डीएमसीएच में जारी है। यह घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के अमृत नगर के गोकुल चौक स्थित पश्चिमी कोसी तटबंध के पास हुआ है।इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव निवासी चंदर यादव के बेटे लालो यादव (35 वर्षीय) और बहेड़ा निवासी रामखेलावन सदा के बेटे सज्जन सदा (40 वर्षीय) के रूप में हुई। वहीं, घायल युवक जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी कमल सदा के बेटे वकील सदा (30) है।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद बहेड़ा गांव में दोनों शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना से दोनों ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लालो की पत्नी संजु देवी और सज्जन की पत्नी रेखा देवी और उनके बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है। मिली जानकारी के मुताबिक, लालो के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जबकि सज्जन के दो बेटे व पांच बेटियां हैं।