ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

सचिवालय पर कोरोना का साया : ग्रामीण कार्य विभाग का दफ्तर सील, कई इंजीनियर होम क्वारन्टीन किये गए

सचिवालय पर कोरोना का साया : ग्रामीण कार्य विभाग का दफ्तर सील, कई इंजीनियर होम क्वारन्टीन किये गए

30-Apr-2020 10:47 PM

PATNA : राजधानी पटना स्थित सचिवालय पर अब कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। विश्वेश्वरैया भवन स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के दफ्तर को कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर तत्काल सील कर दिया गया है। दरअसल ग्रामीण कार्य विभाग के एक ठेकेदार के बेटे को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है। 


संक्रमण की आशंका को देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता-1, मुख्य अभियंता-3 और अधीक्षण अभियंता को अगले आदेश तक होम क्वारन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया है। इतना ही नहीं इन सभी पदाधिकारियों के अंदर काम करने वाले विभागीय कर्मियों को भी अगले आदेश तक होम क्वारन्टीन  में रहने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण कार्य विभाग का काम कराने वाले एक ठेकेदार 27 अप्रैल को सचिवालय पहुंचे थे। उन्होंने मुख्य अभियंता-1 और मुख्य अभियंता-3 के कार्यालय में प्रवेश किया था। ठेकेदार के बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसे देखते हुए हैं अब ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर को सील कर दिया गया है।


इतना ही नहीं सरकार ने स्पष्ट तौर पर इस ठेकेदार के फर्म की तरफ से किए जा रहे तमाम कार्यों पर तत्काल रोक लगा दी है। डुमराँव, फारबिसगंज, बक्सर, खगड़िया, सहरसा, त्रिवेणीगंज और तेघड़ा स्थित वर्क लोकेशन पर इस फर्म के सभी कार्य बंद कर दिए गए हैं। साथ ही साथ विभाग ने यह निर्देश जारी किया है कि जो कोई भी इस फर्म के ठेकेदार के संपर्क में आए हो वह तुरंत खुद को अगले आदेश तक होम क्वारन्टीन कर लें। अब शुक्रवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय को सेनेटाइज किया जायेगा। ब्राडा के प्रशासनिक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह विश्वेश्वरैया भवन स्थित तमाम कार्यालयों का सेनिटाइजेशन कराएं। साथ ही साथ सभी अधिकारियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति से तब तक मुलाकात करने से परहेज रखने को कहा गया है जब तक ऐसा करना बहुत जरूरी ना हो।