ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

'सबका साथ-सबका विकास' की कोई जरूरत नहीं, बोले BJP नेता..बंद करो यह नारा

 'सबका साथ-सबका विकास' की कोई जरूरत नहीं, बोले BJP नेता..बंद करो यह नारा

17-Jul-2024 04:05 PM

By First Bihar

DESK: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता शुभेंदु अधिकारी के एक बयान से सियासत गरमा गई है। कल तक सबका साथ सबका विकास का नारा लगाने वाले बीजेपी नेता आज कह रहे हैं कि हमें सबका साथ, सबका विकास की कोई जरूरत नहीं है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जो हमारे साथ है, हम उनके साथ हैं। 


बता दें कि 2014 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। जो बीजेपी के चुनावी अभियान का मुख्य नारा बन गया था। लेकिन अब यह नारा लगाने को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी तैयार नहीं है। इनका कहना है कि सबका साथ, सबका विकास का नारा बंद करो। अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो हमारे साथ रहेगा हम उसके साथ रहेंगे। 


पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष व भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम में यह बातें कही। सबका साथ सबका विकास नारे से उन्हे चिढ़ क्यों है यह सवाल जब शुभेंदु अधिकारी से पूछा गया तो उनका कहना था कि हम बंगाल में लोकतंत्र चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में संविधान खत्म हो गया है। हम संविधान को बचाना चाहते हैं। जो हमारे साथ हम उनका साथ, सबका साथ सबका विकास बंद करो।