ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द

सब्जी और राशन लेकर आते हैं बिहारी इसलिए बदल दीजिये राजधानी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म : लोकसभा में जेडीयू के सांसद ने की मांग

सब्जी और राशन लेकर आते हैं बिहारी इसलिए बदल दीजिये राजधानी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म : लोकसभा में जेडीयू के सांसद ने की मांग

15-Mar-2022 08:22 PM

PATNA: लोकसभा में आज जेडीयू सांसद ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से चलने वाले बिहारियों की पीड़ा बयान किया। सांसद ने कहा कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से जो बिहारी दिल्ली आते हैं उन्हें अब बड़ा कष्ट हो गया है। बिहार के लोग अपने घर से  सब्जी, राशन, अनाज लेकर दिल्ली आते हैं लेकिन रेलवे ने ऐसा काम किया है जिससे वे परेशान हैं।


प्लेटफार्म बदलने से परेशान हैं बिहारी

जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिन्टू ने संसद में आवाज उठायी कि पटना से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-16 पर ही लगाया जाए। सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के प्लेटफार्म के बदलने से बिहार के लोग परेशान हैं। 


सीतामढ़ी से सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि पटना राजधानी को पहले नयी दिल्ली में प्लेटफॉर्म नंबर 15-16 पर लगाया जाता था। लेकिन कोविड के बाद सारे ट्रेनों के परिचालन से लेकर प्लेटफार्म तक में तब्दीली कर दी गयी। पटना राजधानी को अब प्लेटफार्म नंबर 7-8 लगाया जाता है. सांसद ने कहा-ट्रेन यहीं आती है और यहीं से जाती है. जब हम बिहार से आते हैं तो चावल, दाल, गेहूं और सब्जी लेकर दिल्ली आते हैं। 


लोकसभा में रेलवे मंत्रालय के बजट पर चर्चा के दौरान सांसद ने ट्रेन के प्लेटफार्म बदलने से होने वाली परेशानी का लंबा जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब हम जब पटना से दिल्ली आते हैं तो सात नंबर प्लेटफॉर्म के आसपास उतरते हैं। लेकिन गाड़ी अजमेरी गेट की ओर लगी होती है।


वहां से प्लेटफार्म नंबर 16 एकदम पास है. प्लेटफार्म नंबर 7-8 से अजमेरी गेट के पास लगी गाड़ी तक पहुंचना मुश्किल होता है. सांसद ने कहा- लोग बिहार से आते हैं तो साथ में खेत की ताजा सब्जियां लेकर आते हैं ताकि दिल्ली में भी घर की सब्जियों का स्वाद मिल सके. सब्जी अनाज के बैग या झोले को प्लेटफार्म 7-8 से लेकर बाहर जाना बहुत कठिन होता है. इसलिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-16 पर ही लगनी चाहिए।