ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / सभी गीदड़ मिल जाएं तब भी शेर का कुछ नहीं उखाड़ पाएंगे: विपक्षी...

सभी गीदड़ मिल जाएं तब भी शेर का कुछ नहीं उखाड़ पाएंगे: विपक्षी दलों की बैठक पर बीजेपी का बड़ा हमला, कहा- बिहार को बेइज्जत करा रहे नीतीश

23-Jun-2023 10:38 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के लगभग सभी नेता पटना पहुंच चुके हैं। 11 बजे से विपक्षी एकजुटता की बैठक शुरू होने वाली है। इससे पहले बीजेपी ने बैठक को लेकर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि पटना में सभी गीदड़ों का जुटान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी गीदड़ मिल भी जाएं तो शेर का कुछ नहीं उखाड़ पाएंगे।


नीरज बबलू ने कहा है कि विपक्ष की जितनी भी पार्टियां हैं एक-दूसरे को ठगने के साथ साथ जनता को भी ठगने की कोशिश कर रही हैं। सभी दलों के शीर्ष नेता एक-दूसरे को प्रलोभन दे रहे हैं के वे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं। ममता बनर्जी, केजरीवाल, केसीआर, राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए ताल ठोक रहे हैं तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 


बीजेपी विधायक ने कहा है कि नीतीश चाहते हैं कि कम से कम उन्हें पीएम का उम्मीदवार कोई मान ले। सभी विपक्षी दल पटना आ रहे हैं और बिहार को बेईज्जत करके वापस जाएंगे। नीतीश कुमार को जो भी बचा हुआ सम्मान है इसे भी ये लोग खत्म करके जाएंगे और नीतीश को कभी भी पीएम का उम्मीदवार स्वीकार नहीं करेंगे। सभी गीदड़ मिल जाएं तब भी शेर का कुछ नहीं उखाड़ पाएंगे।