Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
11-May-2020 03:36 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : भले ही क्वारेंटाइन सेंटर में जाने पर मीडिया की रोक लगा दी गयी हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए क्वारेंटाइन सेंटरों की कुव्यवस्था की तस्वीर लगातार सामने आ रही है। सीतामढ़ी के एक सेंटर पर सांप और जहरीले कीड़े निकल रही है। पीने की पानी के हैंडपंप से कीचड़ निकल रहा है।
जिले के नानपुर प्रखंड के बेला का क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौजूद प्रवासी मजदूरों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर क्वॉरेंटाइन सेंटर के अंदर व्यवस्था के हकीकत की पोल खोल दी है। क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने वीडियो में अपना दर्द को भी बयां किया है किस प्रकार पूरे परिसर में रात को अंधेरा छाया रहता है और समय-समय पर सांप और जहरीले कीड़े क्वॉरेंटाइन सेंटर में निकलते हैं।
क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था इतनी बदतर है कि पीने के पानी के जगह हैण्ड पम्प से कीचड़ जैसा पानी निकलता है। ना तो शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था है ना सोने की मुकम्मल व्यवस्था और ना ही खाने को गुणवत्तापूर्ण भोजन नानपुर प्रखंड के बेला शांति कुटीर माध्यमिक विद्यालय के क्वॉरेंटाइन सेंटर मे रहे मजदूरों ने खुद ही क्वारेंटाइन सेंटर के अंदर का वीडियो बनाकर हो रही दिक्कतों को बताते हुए दर्द को बयां किया है।
इस वीडियो में मजदूरों ने हो रही समस्या से रूबरू कराया है चापाकल से कीचड़ जैसा पानी निकलता है, शौचालय गंदा है बदबू आती है, रात के अंधेरे में सांप और जहरीले कीड़े निकलते है वही रौशनी की कोई व्यवस्था नही है रात को घुप्प अंधेरा छाया रहता है। मजदूरों का आरोप है कि इतनी गंदगी और कीड़े-मकोड़े के बीच उन लोगों को रख दिया गया है कि उनकी जिंदगी मुश्किल हो गई है।
दूसरे राज्यों से आए तकरीबन एक सौ मजदूर नानपुर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए हैं। मजदूरों द्वारा सीओ से इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे तकरीबन आधा दर्जन से अधिक मजदूरों ने अपना वीडियो बनाकर अपने दर्द को बयां किया है। क्वारेंटाइन सेंटर में उनकी जिंदगी कैसे गुजर रही है। वहां टाइम पर खाना भी नही दिया जाता है ना खाने की गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है।
हालांकि लगातार प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि लोगों को अच्छा खाना और अच्छी व्यवस्था क्वॉरेंटाइन सेंटर में दी गई है लेकिन जिस तरह की तस्वीरें आयी हैं उसने प्रशासनिक दावों के हकीकत की पोल खोलकर रख दी है। इस पूरे मामले पर क्वॉरेंटाइन सेंटर के इंचार्ज विजय कुमार का कहना है कि यह सभी लोग अपने पंचायत में रहने के लिए प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं इसलिए इस तरह की को व्यवस्था का आरोप लगा रहे हैं इन आरोपों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है।