ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / साबुन फैक्ट्री में विस्फोट,चार की मौत-कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

साबुन फैक्ट्री में विस्फोट,चार की मौत-कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

17-Oct-2023 10:59 AM

By First Bihar

DESK : यूपी के मेरठ में लोहिया नगर एम ब्लॉक में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे साबुन फैक्ट्री में तेज विस्फोट हुआ और पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इस धमाके के कारण बिल्डिंग के अंदर और बाहर सात लोग बुरी तरह से झुलस गए,जिनमें से 4 की मौत हो गई। इनमें दो पड़ोसी भी शामिल है। वहीं, इस तेज धमाके के बाद पूरा इलाका दहल गया और ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया और 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए काम कर रहे थे। बुलडोजर मंगाकर मलवा हटाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान 8.48 बजे  बिल्डिंग में दोबारा से एक तेज विस्फोट हुआ। इसके कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशिक्षण और फायर ब्रिगेड की कई अवसर और कर्मचारी बाल बाल इस विस्फोट में बच गए। दूसरे विस्फोट के बाद माना जा रहा है कि मलबे के नीचे ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ हो सकते हैं। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।


इसके साथ ही घायलों में से 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि डीएम मेरठ दीपक मीणा ने की है। डीएम दीपक मीणा का दावा है कि बिल्डिंग में साबुन बनाने का सामान और कुछ मशीन थी, जिनमें विस्फोट हुआ है। घटना को लेकर जांच की जा रही है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बिल्डिंग में पटाखे और विस्फोटक बनाने का काम किया जा रहा था। इसी के कारण तेज धमाका हुआ है। घटनास्थल पर कुछ विस्फोटक पदार्थ भी मिला है। फिलहाल फिलहाल मलवा हटाने और बाकी छानबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है फायर ब्रिगेड भी फिलहाल बचाव कार्य में लगी है। पुलिस प्रशासन के अवसर मौके पर जमे हुए है।