पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
01-Mar-2022 05:02 PM
DESK: यूक्रेन पर हमले के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पा रहा रूस बेहद खतरनाक कदम उठा सकता है. रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को सरेंडर कराने के लिए अपने सबसे घातक हथियार का उपयोग कर सकते हैं. यूरीपीय मीडिया से आ रही खबर के मुताबिक पुतिन दुनिया का सबसे खतरनाक बम माने जाने वाले ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर रूस ने इस बम का इस्तेमाल किया तो यूक्रेन में ऐसी तबाही फैल सकती है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है.
क्या है फादर ऑफ ऑल बॉम्ब
आपके जेहन में सवाल उठ रहा होगा कि ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ क्या है. आखिरकार क्यों इसे देश का सबसे खतरनाक बम माना जाता है. हालांकि अमेरिका और चीन के पास भी ऐसे बम हैं, लेकिन रूसी बम सबसे खतरनाक औऱ घातक माना जाता है. रूस का ये बम परमाणु हथियार नहीं है लेकिन गैर परमाणु हथियारों में सबसे खतरनाक माना जाता है. इस बम को जहां गिराया जाता है उसके आसपास लगभग 500 मीटर के दायरे में हर चीज ध्वस्त हो जाता है. इमारतें मलबे में तब्दील हो जाती हैं तो इंसान का शरीर जल कर राख हो जाता है. ये इतना शक्तिशाली बम है कि बंकर में छिपे लोग भी इससे बच नहीं पायेंगे.
विस्तार से समझिये क्या है ये बम
हालांकि अमेरिकी औऱ चीन ने भी इस तरह के खतरनाक बम बना रखे हैं लेकिन रूसी बम वाकई सबका फादर है. देखिये अमेरिकी औऱ चाइनीज बम कैसा है.