ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / news / रूपेश हत्याकांड: संपर्क में रहे 4 दर्जन लोगों से पुलिस ने की पूछताछ,...

रूपेश हत्याकांड: संपर्क में रहे 4 दर्जन लोगों से पुलिस ने की पूछताछ, 5 दर्जन से ज्यादा CCTV कैमरे का फुटेज खंगाला

14-Jan-2021 12:22 PM

PATNA : इंडिगो के पटना एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को 40 घंटे गुजर चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस अपराधियों की पहचान नहीं कर पाई है. पुलिस ने पिछले 40 घंटे में तकरीबन 4 दर्जन ऐसे लोगों से पूछताछ की है जो रुपेश के संपर्क में रहे हैं. रुपेश के संपर्क में रहने वाले पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों कर्मचारियों और उनके दोस्तों परिवार वालों के साथ साथ अन्य लोगों से पूछताछ की गई है. पुलिस लगातार इस पूछताछ के जरिए पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर रूपेश की किस से इतनी दुश्मनी हो गई कि उनकी हत्या कर दी गई.


हत्याकांड कि जांच में पुलिस को अहम जानकारी मिल सकती थी अगर रुपेश के अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा ठीक होता,लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हुआ. पटना एयरपोर्ट से लेकर पुनाइचाक स्थित रुपेश के घर के बीच तकरीबन 5 दर्जन ऐसे सीसीटीवी कैमरे पुलिस की नजर में आए हैं. जिनमें अपराधियों का मुंह मेंट कैप्चर हो सकता है पुलिस ने लगातार इन 5 दर्जन सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला है. सूत्र बता रहे हैं कि इसमें कुछ बाइक सवार के मोमेंट को लेकर पुलिस लगातार फैक्ट को क्रॉस चेक कर रही है. सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने इंडिगो में काम करने वाले जिन अधिकारियों और कर्मियों से पूछताछ की है उनसे भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने मिली है. एयरपोर्ट पर काम करने वाले दूसरे एविएशन कंपनियों के भी स्टाफ से पुलिस ने पूछताछ की है.


एसआईटी ने जिन लोगों से पूछताछ की है उसके आधार पर यह माना जा रहा है कि रूपेश की जॉब के अलावा उनके दूसरे तरह की गतिविधियों के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है. रुपेश किन लोगों से मिलते जुलते थे और अपनी जॉब के अलावे उनकी दिलचस्पी किन बातों में थी इसको लेकर भी एसआईटी को कई अहम इनपुट मिले हैं. यह बात भी सामने आई है कि रुपेश के भाई ठेकेदारी करते थे उनके इस काम में रूपेश का कांटेक्ट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि क्या ठेकेदारी को लेकर रुपेश की हत्या हुई. टेंडर मैनेज करने को लेकर पैसे के लेनदेन के विवाद सहित अन्य बिंदुओं की तफ्तीश भी एसआईटी कर रही है.