‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
28-Nov-2021 12:02 PM
By Ranjan Kumar
ROHTAS : बिहार के रोहतास जिला स्थित काराकाट से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही हैं. दरअसल यहाँ महिला अपने मृत बकरी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई. महिला का नाम कंचन देवी बताया जा रहा है. कंचन देवी का आरोप है कि काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी में उसके पड़ोसी ने आपसी विवाद में उसके परिवार के साथ मारपीट की. इस दौरान उसकी बकरी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी.
महिला ने बताया कि वह अपने मृत बकरी को लेकर पहले काराकाट थाना पहुंची. जहां से उसे भगा दिया गया. अंत में न्याय की गुहार लगाते हुए महिला अपने बकरी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई. जहां थोड़ी देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति हो गई. एसपी ने पीड़ित महिला की बातों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे दिया. महिला ने बताया कि मनीष ठाकुर नामक उसके पड़ोसी आये दिन उसके साथ विवाद करता रहता है. उनकी बेटी के साथ भी बदतमीजी की गई. वही लाठी-डंडों से उसका भी सिर फोड़ दिया गया.
बाद में छत पर से बड़ा ईट फेंक कर उसकी बकरी को मारा गया। जिससे उसकी डेढ़ साल की बकरी की मौत हो गई. वह अपने मृत बकरी को लेकर थाने पहुंची, महिला का कहना है कि उसकी बकरी की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. जिसके लिए वे दोषी को सजा दिलाना चाहती हैं. फिलहाल एसपी ने कैमरे के सामने मामले को लेकर कुछ नहीं बताया. लेकिन ऑफ कैमरा उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.