मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Jul-2023 06:27 PM
By First Bihar
ROHTAS/ MUZAFFARPUR: रोहतास में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान दावथ निवासी भरत साह के बेटे मनोज साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोज साह घर में बिजली का काम कर रहे थे। तभी इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंद डाला जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों हंगामा मचाया। घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक की है। जहां एक ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मझौलिया चौक के समीप एनएच 28 पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।