ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Rohtas Crime News: ऑरकेस्ट्रा देखने को लेकर बीच सड़क पर संग्राम, मारपीट में कई लोग घायल; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Rohtas Crime News: ऑरकेस्ट्रा देखने को लेकर बीच सड़क पर संग्राम, मारपीट में कई लोग घायल; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

06-Oct-2024 05:27 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां नाच देखने को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे चलाए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं और लाठी-डंडे से मारपीट कर रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कोचस में एक विवाह भवन में एक शादी समारोह के दौरान ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया था। 


इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। भुवर साह तथा सुनील साह का परिवार आमने-सामने हो गया और दोनों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।


घायलों को कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक शख्स को सदर अस्पताल में भी रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोचस थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।