मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Oct-2024 05:57 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास के सासाराम में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर बाइक लूटने वाले गिरोह के सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई कई बाइक को भी बरामद किया है।
दरअसल, रोहतास पुलिस में बाइक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है तथा नासरीगंज से 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से एक लूट की बाइक, एक चोरी की बाइक तथा तीन अन्य बाइक भी जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं चोरी के मोबाइल भी इन लोगों के पास से बरामद हुए हैं।
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी नई उम्र के लड़के हैं तथा छोटे-छोटे अपराध का अंजाम देते देते बाइक लूट की घटना को अंजाम देने लगे थे। इनकी गिरफ्तारी नासरीगंज के दाउदनगर मोड से हुई है। इन अपराधियों को पकड़ने में काराकाट तथा नासरीगंज थाना की पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।