महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
17-Apr-2020 11:18 PM
DELHI : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमात और रोहिंग्या मुसलमानों के रिश्तो को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक नया अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में यह आशंका जताई गई है कि तबलीगी मरकज में रोहिंग्या मुसलमान भी शामिल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस अलर्ट को जारी करते हुए जमात और रोहिंग्या के रिश्तो पर छानबीन करने और नजर रखने को कहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर निर्देश दिया गया है कि रोहिंग्याऔर तबलीगी जमात के बीच रिश्तो की जांच करें। केंद्रीय मंत्रालय ने आशंका जताई है कि तबलीगी जमात के मरकज में रोहिंग्या भी शामिल हुए और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि रोहिंग्या मुसलमान कई जगहों पर अब तक अपने कैंपों में वापस नहीं लौटे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो रोहिंग्या देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैला सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के पास लगातार इस बात का इनपुट मिल रहा है कि रोहिंग्या समुदाय के लोग हरियाणा के मेवात में हुए तबलीगी जमात के जलसे में शामिल हुए। कई रोहिंग्या निजामुद्दीन मरकज में भी शामिल हुए थे और इस समुदाय से जुड़े लोग शाहीनबाग में भी सक्रिय देखे गए थे। लिहाजा इनके कनेक्शन तलाशने का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को दिया है।