बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
05-Jun-2021 08:00 AM
KISHANGANJ : ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में JDU नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो अन्य युवक घायल बताये जा रहे हैं. घटना बिहार-बंगाल सीमा पर पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के गोरधप्पा के पास एनएच 27 पर हुई. घायल युवकों को इलाज के लिए बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
मृतकों में विक्रम कुमार यादव किशनगंज के पिछला के रहने वाले थे. जबकि कैसर आलम (25) व मो. मुअज्जम (27) बंगाल के रहने वाले थे. विक्रम कुमार यादव जदयू पंचायत अध्यक्ष थे. सूचना मिलने पर कानकी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लाइन होटलों के कर्मियों की सहायता से शव को कार से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेजा. कार सवार सभी लोग किशनगंज से इस्लामपुर की ओर जा रहे थे. कार में पांच युवक सवार थे.
कार एनएच 27 पर गोरधप्पा के समीप से गुजर रही थी. इस दौरान कार के आगे एक ट्रक चल रहा था। चालक ने ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक से कार की भीषण भिड़ंत हो गई. ट्रक की ठोकर से कार के आगे हिस्से के परखचे उड़ गए और कार सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.घटना के बाद आसपास के लाइन होटल के कर्मी वहां जमा हो गये. इसकी सूचना लोगों ने बंगाल के कानकी ओपी की पुलिस को दी. शव को एम्बुलेंस में पोस्टमार्टम के इस्लामपुर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं घायल दो युवकों को भी इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल पहुंचाया गया.