जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
28-Mar-2020 09:38 AM
DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. इस दौरान कई लोगों बेरोजगार हो गए. देश के कई जगहों से दिहाड़ी मजदूरों के पलायन की खबर आ रही है.
खाने-पीने को मोहताज मजदूर पैदल ही अपने घर को रवाना हो गए हैं. इसी बीच मुंबई में एक दर्जनाक सड़क हादसे में 4 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खबर के मुताबिक मुंबई में रहकर गुजर-बसर करने वाले 7 मजदूरों की नौकरी लॉकडाउन होने के बाद चली गई. जिसके बाद खाने-पीने को मोहताज मजदूर पैदल ही मुंबई से गुजरात के लिए निकल पड़े. पूरे दिन मुंबई-हैदराबाद हाईवे पर पैदल चलने के बाद सभी मजदूर थक कर सड़क किनारे ही सो गए थे. तभी शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही ऑटो ने सड़क किनारे सो रहे सभी मजदूरों को रौंद दिया,जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है.