ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

मधुबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 साल के मासूम समेत 3 की मौत

14-Sep-2020 11:53 AM

MADHUBANI : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक चार साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, वहीं एक आंगनबाड़ी सेविका गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

हादसा जिले के झंझारपुर अनुमंडल के अरडिया संग्राम ओपी इलाके के पिपरौलिया की है. जहां  एनएच 57 पर सोमवार को सूमो और ट्रक के बीच  टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.  मृतकों में एक आंगनबाड़ी सेविका फुलपरास थाना के बथनाहा गांव के ब्रहमदेव महतो की पत्नी 45 वर्षीया प्रमिला देवी, महादेवमठ थाना के गढ़िया निवासी राम बहादुर साह के 26 वर्षीय बेटे गुजेंश्वर साह और महावीर साह की चार वर्षीय बेटी राधिका कुमारी बतायी जाती है. राधिका अपनी मां काजल गुप्ता के साथ थी. 

बताया जा रहा है कि पटना में आयोजित आंगनबाड़ी सेविकाओं के आंदोलन को लेकर एक बैठक में शामिल होने गईं थी. पटना से लौटते वक्त उनकी गाड़ी सुमो गोल्ड जैसे ही पिपरौलिया के पास पहुंची तो आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई. जिसमें तीन की मौत हो गई.