ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने प्रवासी मजदूरों को रौंदा, 2 की मौके...

भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने प्रवासी मजदूरों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत

15-May-2020 08:36 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : लॉकडाउन के बाद भी जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. गुरुवार की देर जात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 

घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच-31 कीहै. जहां भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के पास गुरुवार की रात बाईक सवार दो प्रवासी मजदुरों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला. जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जिसके बाद स्थानिए थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. 

 मृतक के पास से बरामद मोबाईल से दोनों की पहचान की गई.  दोनों युवक दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश घर को लौट रहे थे. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बेल्डूहा निवासी संतोष मौर्या के पुत्र अमित कुमार एवं रामआशीष मौर्या के पुत्र गोकूल कुमार के रुप में की गई. भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक टीभीएस कंपनी के वाहन संख्या यूपी 58 डी 6297 दोनों सवार थे, ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवक की मौत हो गई. ट्रक को जप्त किया गया है जबकि चालक फरार हो गया है. दोनों प्रवासी मजदूर दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश जा रहा था. मृतक के पास से बरामद किए गए मोबाईल के माध्यम से परिजनों को सूचना दिया गया है.